बोकारो, अगस्त 6 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फुसरो के परिसर में संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुधीर कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागी, विजेता भैया-बहनों एवं आचार्यों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। आगामी विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भी इसी प्रकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन दोहराने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया। बीते बुधवार को कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में आयोजित संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहनों एवं आचार्यों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, ज्ञान और कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। संकुल के कुल 9 विद्यालयों के लगभग 350 भैया-बहनों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें विज्ञान प्रश्न मंच, वैदिक गणि...