बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: फुसरो। बुधवार को अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फुसरो में संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य सुधीर कुमार सिंह सहित सभी आचार्य एवं दीदी जी ने नमन किया। प्रधानाचार्य ने भैया-बहनों को संबोधित करते हुए गोस्वामी तुलसीदास के जीवन, उनकी रचनाओं और दार्शनिक विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम प्रमुख सुरेश साव जी ने भी तुलसीदास की जीवनी पर विस्तृत विचार रखे। वहीं कक्षा द्वितीय से दशम तक के भैया-बहनों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा द्वितीय एवं तृतीय के विद्यार्थियों के लिए सुलेख, कक्षा चतुर्थ एवं पंचम के लिए कला (चित्रकला) तथा कक्षा षष्ठ से दशम तक के भैया-बहनों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में तुलसीदास...