Bokaro News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: बालीडीह थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बोकारो रामगढ़ हाईवे में गुरुवार दोपहर बाद अज्ञात वाहन के चपेट में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। देर शाम तक मृतक के पहचान का प्रयास किया जा रहा था, पर पहचान नहीं हो पाया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद बुजुर्ग बारिश के बीच छाता लेकर पैदल कही जा रहे थे। इस क्रम में बालीडीह पेट्रोल पंप नवनिर्मित मैरेज हॉल के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आकर जख्मी हो गए। राहगीरो की सूचना पर पुलिस टीम ने उन्हें उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: कोईनी गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.