Bokaro News: अगले सप्ताह से किसानों को मिलेगा अनुदानित रबी बीज
बोकारो, अक्टूबर 30 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। रबी वर्ष 2026-27 में बोकारो जिले के किसानों को अनुदानित दर पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कृषि विभाग ने अगले सप्ताह से बीज वितरण शुरू करने की तैयारी की है। इसके तहत गेहूं, सरसों, मटर, चना और मसूर के उन्नत प्रभेदों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। बीज विनिमय एवं वितरण योजना के तहत जिले को 3700 क्विंटल गेहूं, 100 क्विंटल सरसों और 50 क्विंटल मटर का आवंटन मिला है। वहीं, दलहन योजना के तहत 443 क्विंटल चना और 223 क्विंटल मसूर बीज आवंटित किए गए हैं। प्राप्त बीजों के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए रांची प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही वितरण शुरू होगा। किसानों को गेहूं पर 50 प्रतिशत, जबकि निर्धारित प्रभेदों के अनुसार दलहन बीज पर 50 से 75 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। वितरण पैक्स, अधिकृत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.