Bokaro News: अगले दो दिनों तक बारिश के आसार, 30 अगस्त को वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी
बोकारो, अगस्त 30 -- Bokaro News: बोकारो में शनिवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। करीब दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सेक्टर क्षेत्रों के साथ प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। बारिश के दौरान कई स्थानों पर यातायात की रफ्तार भी धीमी रही। बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने वाले स्थानों पर लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। लगातार बारिश होने पर निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या और गंभीर होने की आशंका है। हालांकि, बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई。 यह भी पढ़ें- M...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.