बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में खुशहाली की कामना को लेकर गुरुवार को बोकारो में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शहर के सेक्टर-4 स्थित सूर्य मंदिर और सेक्टर-1 स्थित राम मंदिर में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अनुष्ठान में भाग लिया। पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। करवा चौथ को लेकर सुबह से ही व्रती महिलाओं में उत्साह बना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार के साथ पूजा की तैयारियां कीं। मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और ...