Bokaro News: अंतर विद्यालय देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता में 16 स्कूलों ने लिया भाग
बोकारो, जुलाई 31 -- Bokaro News: बीएसएल खेल विभाग की ओर से अंतर विद्यालय देशभक्ति समूह गान एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण का आयोजन गुरुवार को सेक्टर-2डी स्थित कला केंद्र में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 16 निजी विद्यालयों की छात्र-छात्राओं की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समूह गान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में जीजीपीएस चास, एमजीएम स्कूल, पेंटिकोस्टल स्कूल, डीपीएस बोकारो, चिन्मय विद्यालय, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल, होली क्रॉस बालीडीह, जीजीपीएस बोकारो और डीपीएस चास सहित कई विद्यालयों की टीमों ने भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता पूरी तरह देशभक्ति थीम पर आधारित रही, जिसमें राष्ट्रीय एकता, स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत अभियान औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.