बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 में बिजली विभाग की ओर से कराए जा रहे अंडरग्राउंड हाईटेंशन केबल बिछाने के कार्य में अनियमितता और लापरवाही का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि 11 केवी व 13 केवी विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के दौरान विभागीय मानकों और सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि निर्धारित एस्टीमेट के अनुसार केबल को चार फीट गहराई में बिछाया जाना चाहिए, लेकिन संवेदक मात्र दो फीट गहराई में केबल डालकर ऊपर से मिट्टी और कंक्रीट से ढंक रहा है। इससे भविष्य में सड़क निर्माण या खुदाई के दौरान केबल क्षतिग्रस्त होने और करंट फैलने का खतरा बना रहेगा। उग्र आंदोलन पर जाने की चेतावनीपिछले एक महीने से चल रहे कार्य के कारण कई स्थानों पर सड़क खोदकर छोड़ दी गई ...