Bokaro News: अंडरग्राउंड केबल बिछाने में लापरवाही का आरोप
बोकारो, जुलाई 27 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम के वार्ड संख्या 34 में बिजली विभाग द्वारा कराए जा रहे अंडरग्राउंड हाईटेंशन केबल बिछाने के कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वार्डवासियों ने आरोप लगाया है कि 11 केवी और 13 केवी विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के दौरान विभागीय मानकों और सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार निर्धारित एस्टीमेट के तहत केबल को चार फीट गहराई में बिछाया जाना चाहिए, लेकिन संवेदक मात्र दो फीट गहराई में केबल डालकर ऊपर से मिट्टी और कंक्रीट डालकर कार्य पूरा दिखाने का प्रयास कर रहा है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही भविष्य में सड़क निर्माण या किसी प्रकार की खुदाई के दौरान गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। केबल क्षतिग्रस्त होने पर करंट फैलने का भी खतरा बना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.