बोकारो, जुलाई 17 -- Bokaro News: अंगवाली, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र की अंगवाली बंद खदान में गुरुवार को छापामारी कर अवैध सुरंगों को बंद कराया गया। गुप्त सूत्रों से सीआईएसएफ सीसीएल करगली के कमांडेट राज प्रताप सिंह को जानकारी मिली थी कि याहां असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कोयले का उत्खनन किया जा रहा है। ऐसी गतिविधियां न केवल पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचाती हैं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, स्थानीय जनों की सुरक्षा और सीसीएल के राजस्व को भी प्रभावित करती हैं। सूचना प्राप्त होते ही सीआईएसएफ ने इसे तत्काल जीएम राजीव कुमार सिंह को अवगत कराया। तदोपरांत जीएम ने सीआईएसएफ, सीसीएल प्रबंधन, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम गठित करवाया। टीम द्वारा अवैध खनन स्थल को बंद कराया गया। इस संयुक्त कार्रवाई ...