Bokaro News: अंगवाली उवि के कमरों में रिसता बारिश का पानी
बोकारो, जुलाई 9 -- Bokaro News: अंगवाली, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत अंगवाली उच्च विद्यालय के वर्ग कक्षाओं में वर्षा की पानी टपकने से छात्र-छात्राओं को पढ़ने में परेशानी हो रही है। वर्तमान प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने विद्यालय कक्ष को दिखाते हुए कहा कि पूर्व के प्रधानाध्यापक के कार्यकाल में निर्मित नाली का पानी बाहर निकलने के बजाय विद्यालय के बरामदे में प्रवेश कर जाता है। उन्होंने स्टोर रूम तथा कार्यालय सहित विभिन्न स्थलों पर ऊपर सीलिंग की प्लास्टर टूटकर गिरने को दिखाते हुए विद्यालय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनुप सिंह से अविलंब मरम्मती की मांग किया है। कहा कि अगर समय रहते मरम्मति कर ली जाती है तो ठीक हो जायेगा, अन्यथा यह समस्या और गंभीर बनती चली जायेगी। अभिभावकों ने भी कमरों के अविलंब मरम्मति की मांग की है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.