जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के पार्किंग पाथवे में बीते रात 55 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव मिला है। यात्रियों की सूचना पर स्टेशन ड्यूटी रेल कर्मचारियों ने जीआरपी को शव की जानकारी दी थी। इससे रेल पुलिस ने 100 को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और थाना में और अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है। रेल पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है लेकिन आसपास के स्थान से संपर्क किया जा रहा है। ताकि पहचान होने पर परिजनों को शव सौंप सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...