नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा से एक बेहद अच्छी खबर आई है। बैंक ने विभिन्न विभागों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के कुल 206 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह है कि इसमें केवल पारंपरिक बैंकिंग पदों के लिए ही नहीं, बल्कि डिजिटल बैंकिंग, आईटी सुरक्षा, डेटा साइंस, सिविल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सुरक्षा और कॉर्पोरेट टैक्स प्लानिंग जैसे कई आधुनिक और तकनीकी विभागों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 06 अगस्त 2026 आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 26 अगस्त 2026 इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए ...