नई दिल्ली, जुलाई 23 -- boAt ने भारत में अपना नया प्रीमियम ओवर-इयर हेडफोन Nirvana Eutopia 2 ANC लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो म्यूजिक और वीडियो के साथ-साथ गेमिंग, ऑफिस कॉल्स और ट्रैवल के दौरान भी एक ही हेडफोन का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसमें Dual Drivers, 45dB Adaptive Hybrid ANC और 80 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है। boAt Nirvana Eutopia 2 ANC में डुअल ड्राइवर सेटअप मिल रहा है, जिसे बेहतर बास, क्लियर वोकल्स और अलग-अलग इंस्ट्रूमेंट्स के बीच बेहतर सेपरेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 45dB Adaptive Hybrid Active Noise Cancellation (ANC) मिलता है, जो आसपास के शोर के हिसाब से एडजस्ट हो जाता है। ऐसे में मेट्रो, कैफे, फ्लाइट या ऑफिस जैसे शोर वाले माहौल में यूजर्स को बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा...