नई दिल्ली, अगस्त 19 -- BMW ने भारत में अपनी पॉप्युलर X1 SUV के लॉन्ग-व्हीलबेस यानी X1 LWB के पेट्रोल वर्जन को ऑफिशियली अनवील कर दिया है। इसकी कीमतों का ऐलान 21 अगस्त 2026 को किया जाएगा। X1 LWB को भारत में केवल पेट्रोल इंजन और sDrive 18i M Sport वेरिएंट में ऑफर किया जाएगा। खास बात यह है कि इसके लॉन्च के बाद यह X1 परिवार की पेट्रोल से चलने वाली इकलौती एसयूवी होगी, जबकि रेग्युलर व्हीलबेस वाली X1 में फिलहाल डीजल इंजन मिलता रहेगा। इसमें कंपनी 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ Level 2 ADAS, 8 एयरबैग, 12-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम जैसे जबर्दस्त फीचर्स ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं डीटेल। 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन BMW X1 LWB में कंपनी का 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 156 bhp की पावर और 230 Nm का ट...