नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- मुंबई में सड़क हादसे का एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई। ऊंचे फ्लाइओवर से एकदम फिल्मी स्टाइल में BMW कार जमीन पर आ गिरी। कार के गिरने की स्पीड से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस वक्त बीएमडब्लू कितनी स्पीड में रही होगी। इस घटनों में एक नाबालिग समेत तीन युवकों की मौत हो गई थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में कई खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक बीएमडब्लू चलाने वाला शनय फाल्गुन गजर के खिलाफ ब्रीच कैंडी में ओवर स्पीडिंग का केस भी हुआ था। इसके अलावा कुछ दिन पहले बांद्रा वेस्ट में वह 145 क्लब के बाहर शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। हादसे वाली लग्जरी कार के कई ई चालान भी बकाया था। कई बार ओवर स्पीडिंग और सिग्नल जंप करने को लेकर उसका चालान कट चुका था।पब के बाहर पीकर बवाल बांद्रा के एक पुलिस अधिकारी ने बात...