BMW ने भारत में उतारी नई i7, 728 KM का देगी रेंज, सिर्फ 28 मिनट में होगी चार्ज; कीमत उड़ा देगी होश!
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- लग्जरी कार निर्माता BMW ने भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान i7 के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इस शानदार सेडान की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.95 करोड़ रुपये रखी गई है। जबकि इसके हाई-परफॉर्मेस वैरिएंट की कीमत 2.65 करोड़ रुपये तक जाती है। इस मिड-लाइफ अपडेट के साथ कंपनी ने गाड़ी में ज्यादा पावर, पहले से कहीं अधिक ड्राइविंग रेंज और एक पूरी तरह से नया इंटीरियर पेश किया है। जो लोग लग्जरी और ग्रीन मोबिलिटी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं, उनके लिए यह कार एक परफेक्ट ऑप्शन है।कुछ ऐसी है कार की डिजाइन लुक और डिजाइन की बात करें तो नई i7 का ओवरऑल ढांचा पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें कई बारीक और खूबसूरत बदलाव किए गए हैं। सामने की तरफ इसमें चौकोर और खड़ी लाइटेड ग्रिल, नई LED हेडलाइट्स और नया बंपर दिया गया है जो इसे और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.