नई दिल्ली, जुलाई 30 -- BMW ने 2026 इंडोनेशिया मोटर शो में अपनी नई BMW iX3 को ऑफिशियली अनवील कर दिया है। यह कंपनी की नई Neue Klasse आर्किटेक्चर पर बेस्ड पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। नई iX3 के साथ BMW नया डिजाइन, एडवांस इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी और फुली डिजिटल केबिन ऑफर कर रही है। आने वाले समय में कंपनी के कई नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स में यही प्लेटफॉर्म और टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। यह इलेक्ट्रिक SUV 0 से 100 kmph की स्पीड सिर्फ 4.9 सेकंड में पकड़ सकती है। साथ ही इसकी रेंज 805 किलोमीटर तक की है। आइए डीटेल में जानते हैं इस नई एसयूवी के बारे में।एक्सटीरियर पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और मिनिमलिस्ट नई BMW iX3 का एक्सटीरियर पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और मिनिमलिस्ट रखा गया है। इसमें वर्टिकल किडनी ग्रिल, नई LED लाइट सिग्नेचर, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल और ...