BMW की नई एडवेंचर बाइक भारत में लॉन्च, कीमत Rs.5.90 लाख; मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने भारतीय मार्केट में अपनी नई एडवेंचर बाइक F 450 GS Sport लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.90 लाख रुपये रखी है। यह नया वैरिएंट F 450 GS के एक्सक्लूसिव और टॉप-स्पेक जीएस ट्रॉफी वैरिएंट के बीच आता है। इसमें बेहतर ऑफ-रोडिंग के लिए स्पोर्ट सस्पेंशन, गियर शिफ्ट असिस्टेंट प्रो और राइडिंग मोड्स प्रो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, बाइक को खास रेसिंग रेड कलर में पेश किया गया है। नए वैरिएंट के आने के बाद अब F 450 GS कुल चार वैरिएंट में उपलब्ध हो गई है।स्पोर्ट वैरिएंट में क्या नया? बीएमडब्ल्यू F 450 GS Sport की सबसे बड़ी खासियत इसका स्पोर्ट सस्पेंशन है। कंपनी ने इसे खास तौर पर खराब रास्तों और ऑफ-रोडिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल देने के लिए तैयार किया है। इसमें गियर शिफ्ट असिस्टेंट प्रो भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.