नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- BMW ने भारत में अपनी नई i5 Long Wheelbase (LWB) इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 79.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। खास बात यह है कि i5 LWB भारत में BMW की पहली लोकली मैन्युफैक्चर्ड इलेक्ट्रिक सेडान है। इसका प्रोडक्शन BMW Group के चेन्नई प्लांट में किया जा रहा है। कंपनी ने अगस्त में इसकी बुकिंग शुरू की थी। इसे सिर्फ एक - eDrive35L M Sport वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा कंपनी i5 LWB का फर्स्ट एडिशन भी लाई है। इसकी कीमत भी 79.6 लाख रुपये है, लेकिन इसकी सिर्फ 99 यूनिट ही बनाई गई हैं और ये सभी पहले ही बिक चुकी हैं।268hp की ताकत, 669km की रेंज BMW i5 eDrive35L में एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 268hp की पावर और 410Nm का टॉर्क ऑफर करती है। यह रियर-व्हील ड्राइव सेडान है और 0 से 100k...