मुंबई, जनवरी 11 -- महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के आम चुनावों के मद्देनजर राज्य सरकार ने 15 जनवरी को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। यह छुट्टी मतदाताओं को बिना किसी बाधा के मतदान करने और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) ने इन चुनावों को एक ही चरण में कराने का ऐलान किया है। मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। इस चुनाव में मुख्य रूप से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के साथ-साथ ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, नासिक, नागपुर और अन्य प्रमुख महानगरपालिकाएं शामिल हैं। ये चुनाव लगभग तीन साल के विलंब के बाद हो रहे हैं। पिछली बार BMC का चुनाव वर्ष 2017 में हुआ था। BMC के 227 वार्डों में करीब 1.03 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें 55 लाख से अधिक पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.