नई दिल्ली, अगस्त 26 -- मुंबई में होने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को महाराष्ट्र कांग्रेस तगड़ा झटका देते हुए कांग्रेस सांसद और पार्टी महासचिव वर्षा गायकवाड़ के करीबी महेंद्र मुंगेकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। महेंद्र मुंगेकर पत्नी के साथ एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में महेंद्र मुंगेकर अपनी पत्नी, पूर्व पार्षद पल्लवी मुंगेकर और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए। गायकवाड़ के साथ अपनी नजदीकी और पार्टी से जुड़े फैसलों में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाने वाले, मुंगेकर मुंबई कांग्रेस का एक अहम चेहरा रहे हैं। अब उनके इस्तीफे को पार्टी के अंदर बढ़ते मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है।महेंद्र मुंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.