मुंबई, जनवरी 16 -- महाराष्ट्र निकाय चुनाव में एनडीए गठबंधन ने बाजी मार ली है। बीएमसी चुनाव में भी उसने परचम फहराया है। हालांकि बीएमसी चुनाव में कई लोगों को झटका लगा है। ऐसा ही एक नाम है, अरुण गवली का। गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गवली की दोनों बेटियां, गीता और योगिता गवली बीएमसी चुनाव में मैदान में उतरी थीं। लेकिन दोनों में एक को भी सफलता नहीं मिली। गीता और योगिता अपने पिता की बनाई पार्टी, अखिल भारतीय सेना के बैनर तले चुनाव लड़ रही थीं। कौन कहां से हारागीता गवली को बायकुला के वार्ड 212 में समाजवादी पार्टी के अमरीन शहजान अब्रहानी ने हराया। वहीं, योगिता गवली को वार्ड नंबर 207 में भाजपा के रोहिदास लोखंडे के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। इन दोनों हार से मुंबई में गवली परिवार की सियासी प्रतिष्ठा को काफी धक्का लगा है। बता दें कि चुनाव से पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.