नई दिल्ली, मई 30 -- Blue Moon Kab Dikhega 2026: हर महीने आसमान में पूर्णिमा का चांद दिखता है जोकि अपने आप में खास होता है। इस बार 31 मई की पूर्णिमा खास रहने वाली है। इस दिन आसमान में ब्लू मून का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। हालांकि नाम सुनकर यही लगेगा कि चांद का रंग ही नीला दिखेगा लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है। खगोलीय दृष्टि से ब्लू मून उस घटना का नाम जो बहुत ही रेयर होता है। आइए जानते हैं कि ये कितने साल बाद दिखता है और भारत में इसे कितने बजे देखा जा सकता है और कल के दिन कौन से उपाय किए जा सकते हैं? साथ ही जानेंगे Blue Moon से जुड़ी और भी दिलचस्प बातें।क्या होता है ब्लू मून और क्यों है इतना खास? जब एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा पड़ती है तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। मई 2026 में पहली पूर्णिमा महीने की शुरुआत में पड़ी थी जब...