नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- Blaupunkt SBW600 Klassic - इस फेस्टिव सीजन आप अपने घर के लिए एक पावरफुल होम थिएटर सिस्टम लेने का प्लान कर रहे हैं तो पॉपुलर ब्रांड ब्लाउपंक्ट का नया ऑडियो सिस्टम आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। कंपनी ने हाल ही में अपनी लाइनअप में SBW600 Klassic नाम का एक साउंडबार जोड़ा है। यह एक 8.1 चैनल होम थिएटर सिस्टम है, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। इस पूरे सेटअप में एक साउंडबार, दो वायरलेस रियर सैटेलाइट स्पीकर और 8-इंच का सबवूफर है। अमेजन पर यह फिलहाल 30 हजार रुपये से कम में मिल रहा है। हमें इसका रिव्यू करने का मौका मिला। चलिए बताते हैं इसके साथ कैसा रहा हमारा अनुभव.बॉक्स में क्या-क्या मिलेगा इसका बॉक्स काफी बड़ा और वजनदार था। दो लोग मिलकर इसे ऊपर उठाकर लाए। बॉक्स खोलते ही सबसे ऊपर हमें बास यूनिट दिखता है। उसके नीचे एक और ...