BJP MLA करनैल सिंह मुश्किलें बढ़ीं, सत्येंद्र जैन की शिकायत पर दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने भेजा नोटिस
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने मानहानि के एक मामले में भाजपा विधायक करनैल सिंह की तरफ से दायर रिविजन याचिका पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को नोटिस जारी किया है। करनैल सिंह ने जैन की ओर से दायर मानहानि की शिकायत पर कोर्ट द्वारा संज्ञान लेने के फैसले को चुनौती दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। जज जितेंद्र सिंह ने ट्रायल कोर्ट का रिकॉर्ड मंगाया गया है।पिछले साल जनवरी में दिया था इंटरव्यू राउज एवेन्यू कोर्ट ने 29 मई को भाजपा विधायक करनैल सिंह के खिलाफ मानहानि की शिकायत पर संज्ञान लिया था। सत्येंद्र जैन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि करनैल सिंह ने 19 जनवरी 2025 को एक समाचार चैनल पर इंटरव्यू के दौरान उनकी मानहानि करने वाला बयान दिया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.