गांधीनगर, अप्रैल 29 -- गुजरात के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों तक हर जगह कमल ही कमल खिला। कांग्रेस जहां एक बार फिर मुकाबले में नहीं दिखी तो वहीं आम आदमी पार्टी (आप) कोई खास कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन आदिवासी बहुल नर्मदा जिले के गांवों में अरविंद केजरीवाल की झाड़ू ने जरूर चौंका दिया है। हालांकि, इसका क्रेडिट आदिवासी नेता और आप के विधायक चैतर वसावा के व्यक्तिगत प्रभाव को दिया जा रहा है। डेडियापाड़ा के विधायक चैतर वसावा के प्रभुत्व वाले इलाके में 'आप' ने उस जिला पंचायत में जीत हासिल कर ली है जहां भाजपा सरकार ने दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनवाई। एक तरफ जहां भाजपा सरकार का दावा है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' की वजह से सामाजिक आर्थिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.