संवाददाता, अप्रैल 9 -- बदायूं के दातागंज के बीजेपी विधायक राजीव कुमार सिंह बुधवार शाम गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। वे चोटिल हुए हैं। लखनऊ से दातागंज लौटते समय उनकी फॉर्च्यूनर कार सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में खितौली गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में विधायक, उनके चालक और सुरक्षाकर्मी को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। गंगा एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई कार जानकारी के अनुसार, विधायक राजीव कुमार सिंह लखनऊ से अपने विधानसभा क्षेत्र दातागंज लौट रहे थे। इसी दौरान शाम के समय गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी कार अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.