वार्ता, मई 3 -- राजस्थान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के श्रीगंगानगर से विधायक जयदीप बिहानी और श्री गंगानगर में 24 घंटे जल आपूर्ति परियोजना का काम कर रही राजस्थान शहरी अवसंरचना विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के एक सहायक अभियंता जगनलाल बैरवा सहित अन्य अधिकारियों के बीच हुई मारपीट और हाथापाई के मामले की जांच समिति करेगी। राज्य सरकार के आदेश पर इस पूरे मामले की प्रारंभिक तथ्यात्मक रिपोर्ट के लिए शहरी विकास विभाग के सचिव रवि जैन शुक्रवार देर रात श्रीगंगानगर पहुंचे। उन्होंने आज सुबह स्थानीय अधिकारियों को साथ लेकर शहर में कुछ स्थानों पर जाकर जलापूर्ति परियोजना का निरीक्षण किया और आम लोगों से बातचीत की। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे सर्किट हाउस में उन्होंने जिला कलेक्टर सहित उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.