दतिया, अप्रैल 17 -- मध्य प्रदेश के दतिया में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजना किया गया था। इस कथा में प्रसिद्ध संत सीताराम महराज भी पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर आशीर्वाद लेने के लिए सेवड़ा के विधायक प्रदीप अग्रवाल पहुंचे तो सीताराम महराज ने मुक्के बरसाना शुरू कर दिया। मुक्के बरसाने के बाद सीताराम महराज ने प्रदीप अग्रवाल को मंच से धक्का भी दे दिया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इसे संत का आशीर्वाद बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश : दतिया में भागवत कथा में पहुंचे BJP विधायक प्रदीप अग्रवाल ने बाबा को माला पहनाई। बाबा ने विधायक को कई घूसे मारे, धक्का दिया और माला उतारकर फेंक दी।कुछ लोग इसे बाबा का "विशेष आशीर्वाद" बता रहे हैं !! pic.twitter.com/lH4zsZvoiM— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 16, 2026 वायरल वीडियो में क्या ...