गाजियाबाद, सितम्बर 9 -- गाजियाबाद में लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को टांग तोड़ने की धमकी देने और हिंदू रक्षा दल के दो कार्यकर्ताओं से मारपीट करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को मंगलवार को राजस्थान से लोनी थाने लाई, शाम को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लोनी के राम विहार निवासी हिंदू रक्षा दल के दो कार्यकर्ता सुमित और मोहित ने 2 सितंबर को हाजी सलमान व शहनवाज समेत 50 लोगों के खिलाफ लोनी थाने में मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, मोबाइल व सोने की चेन लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि रास्ते से गुजरने के दौरान उन्हें व साथी मोहित को पीटा गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। सलमान ने सोशल मीडिया पर...