BJP विधायक जमीनों पर कब्जा कर रहे, मंत्री नहीं मिलते. गहलोत के बड़े दावे
जोधपुर, अगस्त 4 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा के कुछ मंत्रियों और विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, कानून-व्यवस्था बिगड़ चुकी है और आम जनता को सरकार से राहत नहीं मिल रही। साथ ही उन्होंने आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और किसी बड़े मतभेद की स्थिति नहीं है। जोधपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने कहा कि भाजपा के कुछ विधायक जमीनों पर कब्जा करने जैसे मामलों में घिरे हुए हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई जवाबदेही तय नहीं की जा रही। उन्होंने खींवसर (नागौर) से भाजपा विधायक रेवतराम डांगा का नाम लेते हुए कहा कि वे पहले भी एक स्टिंग ऑपरेशन में सामने आए थे, लेकिन उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.