नई दिल्ली, मार्च 12 -- आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का कहना है कि राजधानी अब अपराध का केंद्र बन चुकी है जहां महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा खतरे में है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायक उमंग बजाज ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ मिलकर राजिंदर नगर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला करवाया। शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से FIR दर्ज नहीं किए जाने पर पार्टी ने नाराजगी जताई है। उनका दावा है कि भाजपा सत्ता के दम पर गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रही है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। अपडेट जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.