BJP में अपराधियों की बलिहारी...पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने के आरोपियों के स्वागत पर अखिलेश का तंज
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 8 -- बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में चप्पल फेंकने के आरोपियों के बुलंदशहर पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्वागत के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्वागत का वीडियो साझा करते हुए लिखा, "भाजपा में अपराधियों की बलिहारी है, दोषियों के स्वागत की परंपरा जारी है।" उनके इस बयान के बाद मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।आरोपियों के स्वागत में निकाला गया रोड शो बताया गया है कि 2 अगस्त को दिल्ली में पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने का आरोप बीजेपी के सिकंदराबाद नगर मंडल मंत्री सुमित गिरी और बुलंदशहर ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष हैप्पी शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.