नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- राजस्थान की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट की खुलकर तारीफ करते हुए उन्हें बड़ा राजनीतिक ऑफर दे दिया है। राठौड़ ने पायलट को "बहुयामी प्रतिभा का धनी" बताते हुए कहा कि वह समझदार और बुद्धिमान नेता हैं और यदि वे चाहें तो बीजेपी जॉइन करने के बारे में सोच सकते हैं।पायलट को लेकर कोई अभियान नहीं: राठौड़ बीजेपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान मदन राठौड़ ने स्पष्ट किया कि पार्टी सचिन पायलट को लेकर कोई गुप्त अभियान नहीं चला रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की ओर से किसी तरह की सक्रिय कोशिश नहीं हो रही, लेकिन कांग्रेस के भीतर ही पायलट को लेकर दूरी का माहौल है। राठौड़ ने कहा कि पायलट जैसे नेता देश-काल और परिस्थितियों को समझते हैं औ...