नई दिल्ली, मार्च 16 -- भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में इस लिस्ट का अर्थ है कि भाजपा ने लगभग आधे कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने इस लिस्ट में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नाम का भी ऐलान कर दिया है। उन्हें भवानीपुर विधानसभा सीट और नंदीग्राम सीट से उतारा गया है। अधिकारी ने 2021 के चुनाव में सीएम ममता बनर्जी को हराकर चौंका दिया था। ऐसे में एक बार फिर भाजपा ने ममता बनर्जी से उनकी ही सीधी फाइट का इरादा बना लिया है। इसी के तहत शुभेंदु अधिकारी को दो सीटों से उतारा गया है। वह एक तरफ नंदीग्राम में चुनाव लड़ेंगे, जहां से पिछली बार जीते थे तो वहीं भबानीपुर में वह सीएम को सीधी टक्कर देंगे। पिछली बार नंदीग्राम विधानसभा सीट से ममता की हा...