BJP ने धनबल के दम पर बनाए मेयर-चेयरमैन; गहलोत ने बताई जनता के मन की बात
नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नगरीय निकाय चुनाव के बाद एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने आरोप लगाया कि इस बार के निकाय चुनाव में सत्ता, सरकारी संसाधनों और धनबल का जमकर दुरुपयोग हुआ। उन्होंने कहा कि जनता में यह धारणा बन गई है कि भाजपा ने धनबल के आधार पर मेयर और चेयरमैन बनाए हैं। गहलोत ने दावा किया कि आने वाले समय में भाजपा निकायों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। गहलोत ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर निकाय चुनाव की प्रक्रिया और परिणामों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव पूरे हो चुके हैं, लेकिन जिस तरह से इस बार चुनाव हुए, उसमें सत्ताधारी भाजपा ने अनैतिकता की सभी हदें पार कर दीं।मेयर-सभापति बनने पर शहर में होता है उत्साह ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.