BJP नेता अनिल टाइगर हत्याकांड का खुलासा, बिल्डर देवव्रत ने दी थी 5 लाख की सुपारी; क्या था विवाद
रांची, मई 17 -- भाजपा नेता अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर हत्याकांड में रांची पुलिस ने सुपारी किलर अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा को कोलकाता से गिरफ्तार किया। हरमू रोड निवासी अपराधी को हत्या के लिए पांच लाख रुपए की सुपारी मिली थी। जमीन विवाद में बिल्डर देवब्रत नाथ शाहदेव ने घटना को अंजाम दिलवाया था। अभिषेक ने पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा किया है। उसने इस बीच पुलिस के सामने एक अन्य वारदात का भी जिक्र किया। बताया कि दलादली ओपी क्षेत्र में सांभवी इंटरप्राइजेज के मालिक राधेश्याम साहू की हत्या के लिए किसी दूसरे शख्स ने 20 लाख की सुपारी दी थी। हालांकि गोली लगने से कारोबारी घायल हो गया था। इसमें दो शूटर पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने शनिवार को बताया कि कांके थाना के पास 15 माह पहले बाइक सवार अपराधियों ने अनिल की गोली मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.