इंफाल, अक्टूबर 30 -- मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने स्थानीय भाजपा नेताओं पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए बहुत बड़ी साजिश हुई है। उन्होंने कहा कि 2017 से मेरे साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया है। मैं दिल्ली में नेतृत्व पर आरोप नहीं लगा रहा हूं, बल्कि राज्य के कुछ नेताओं पर आरोप लगा रहा हूं, जिन्होंने कांग्रेस के साथ मिलकर मेरे खिलाफ साजिश रची। बीरेन सिंह ने कहा कि कुछ विधायक ऐसे हैं जो यह कभी स्वीकार नहीं कर पाए कि कांग्रेस छोड़कर आने के बाद मैं दो बार मुख्यमंत्री कैसे बन गया। वे भाजपा को अपनी निजी संपत्ति मानते हैं। इसलिए उन्होंने साजिश रची और मुझसे इस्तीफा दिलवा दिया।तो अब क्यों हो रहे दंगे? बीरेन सिंह ने नगा और कुकी समुदायों के बीच जारी हिंसा की ओर इशारा करते हुए इस तर्क प...