कोलकाता, जून 12 -- पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद जहां राज्य की राजधानी कोलकाता से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक सियासी हलचल मची हुई है और TMC में उथल-पुथल मची हुई है। वहीं अब TMC में भगदड़ का सिलसिला जिला और ब्लॉक स्तर तक जा पहुंचा है। जिसे देखें वही तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहा है। इसी तरह TMC कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें TMC छोड़कर आए कार्यकर्ताओं का भाजपा दफ्तर में रंग-गुलाल लगाकर स्वागत तो किया जाता है लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन सभी को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे थे, ...