नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को राज्य में सरकार बनाने का फॉर्मूला दिया है। हाल ही में एक चैनल से बातचीत में उन्होंने भाजपा के साथ जाने और पार्टी की राज्य में चुनावी तैयारियों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने साफ किया है कि मौजूदा स्थिति में भाजपा अकेले चुनाव नहीं जीत सकती। कांग्रेस से अलग होने के बाद साल 2022 में सिंह बीजेपी का हिस्सा बन गए थे। इंडिया टुडे के पॉडकास्ट में सिंह से सवाल किया गया कि भाजपा चुनावी तौर पर पंजाब को नहीं समझ पाई है। इस पर कैप्टन ने जवाब दिया, '...भाजपा के शुरुआती नेताओं ने जो किया वो गलत हो गया। आपको हर चुनाव लड़ना चाहिए था। आप जंग से नहीं भाग सकते। पहला चुनाव 1950 में हुआ। बीजेपी को जितनी भी सीट थीं, उनपर लड़ना चाहिए था। हर सीट पर आपको लड़ना चाहिए था,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.