नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने राजस्थान दौरे के दौरान संगठन को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि अब केवल पद से नहीं, बल्कि प्रदर्शन से पहचान बनेगी। देर शाम आयोजित मैराथन समीक्षा बैठक में उन्होंने प्रदेश संगठन की कार्यशैली, सक्रियता और जमीनी पकड़ का गहन आकलन किया। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे "प्रवास मोड" में काम करें और कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संगठन को मजबूत बनाएं। साथ ही यह भी साफ कर दिया कि वे दो महीने बाद फिर राजस्थान आकर कामकाज की विस्तृत रिपोर्ट लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। करीब 45 मिनट तक चली इस बैठक की खास बात यह रही कि नितिन नवीन ने पारंपरिक भाषण शैली से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.