चेन्नई, मई 25 -- एआईडीएमके से इस्तीफा देने वाले तीन विधायकों ने सोमवार को विजय सरकार में मंत्री आधव अर्जुन से मुलाकात की। इस्तीफा पत्र सौंपने के बाद, तीनों बागी नेता सीधे वरिष्ठ टीवीके नेता और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री आधाव अर्जुना के कक्ष में गए, उनसे मुलाकात की और औपचारिक रूप से टीवीके में शामिल हो गए। शॉल भेंट कर उन्हें टीवीके में शामिल करते हुए श्री अर्जुना ने कहाकि आइए हम सब एक परिवार के रूप में मिलकर आगे बढ़ें। इन तीन विधायकों मदुरंथकम से निर्वाचित एम कुमारवेल, धारापुरम से सत्यभामा और पेरुंदुरई विधानसभा क्षेत्र से चुने गए जयकुमार ने अन्नाद्रमुक के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसे ईपीएस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।पार्टी व्हिप का किया उल्लंघनइन तीन विधायकों पर विश्वास मत के दौरान पार्टी सचेतक के निर्देशों का उल्लंघन करके ट...