नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- Rahul Gandhi: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए प्रचार जोरों पर है। शनिवार को राहुल गांधी द्वारा ममता बनर्जी और भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाया गया था। अब तृणमूल कांग्रेस की तरफ से इस आरोप का जवाब कुणाल घोष ने दिया। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। घोष ने राहुल गांधी को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाते हुए कहा कि उनका काम अन्य राज्यों में भाजपा को रोकने का था, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे। एएनआई से बात करते हुए कुणाल घोष ने कांग्रेस नेता पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जनता को धोखा दे रहे हैं। उनका काम महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और बिहार में भाजपा को रोकना था। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। अब यहां बंगाल में टीएमसी जीत रही है, तो वह भाजपा की मदद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.