BJP के राज में उनके ही MLA का घर सेफ नहीं! चोर ने 1 घंटे काटी मौज, माल उड़ाकर फरार
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- जयपुर के सिविल लाइंस जैसे हाई सिक्योरिटी इलाके में चोर ने ऐसी सेंधमारी की कि घर में सो रहे लोगों को भनक तक नहीं लगी। नकाबपोश बदमाश बुधवार देर रात करीब 2:15 बजे भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के घर में घुसा। किचन की खिड़की तोड़कर अंदर आया चोर करीब एक घंटे तक घर में रहा और कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये व आर्टिफिशियल ज्वेलरी लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि चोरी के वक्त घर में 10 से ज्यादा लोग सो रहे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। दूसरी ओर, राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के बेहद करीब हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।किचन की खिड़की तोड़ी, फिर घर में घुसा नकाबपोश जानकारी के अनुसार, बदमाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.