कोलकाता, मई 4 -- पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित डायमंड हार्बर राज्य की सबसे हॉट सीटों में से एक है। हुगली नदी के तट पर बसा यह क्षेत्र राज्य की राजनीति का एक पावर सेंटर बन चुका है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला टीएमसी के वर्तमान विधायक पन्नालाल हलदर और भाजपा के दीपक कुमार हलदर के बीच है। वैसे इस सीट पर नोटा सहित कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2021 के चुनावों में पन्नालाल हलदर ने दीपक कुमार हलदर को 16996 वोटों से हराया था। अब देखना यह है कि दीपक हलदर बीजेपी में रहते हुए यह सीट वापस हासिल करते हैं या पन्नालाल फिर से बाजी मारते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...