BJP के खिलाफ खुलकर आए अन्नामलाई, PM मोदी का नाम लेकर साधा निशाना; बोले- जवाब देना होगा
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- भारतीय जनता पार्टी के नेता रहे के. अन्नामलाई ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी के 2011 में दिए गए उस भाषण का जिक्र किया। इस भाषण में पीएम मोदी ने उस वक्त रामलीला ग्राउंड में दिल्ली पुलिस द्वारा दिखाई गई सख्ती की आलोचना की थी। अन्नामलाई ने कहा कि पीएम मोदी उस वक्त सही थे लेकिन आज अगर कोई प्रदर्शन करता है, तो उसे तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। पूर्व भाजपा नेता ने सत्ताधारी पार्टी द्वारा विरोधी आवाजों को विदेश फंडिंग का तमगा दिए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अब इन सब बातों से बोरियत होती है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी बात को रखते हुए पूर्व तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.