BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान,राजस्थान से 4 नेताओं को जिम्मेदारी
जयपुर, अगस्त 17 -- भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन में नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में राजस्थान को भी अहम प्रतिनिधित्व मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एक बार फिर भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को भाजपा के राष्ट्रीय आदिवासी मोर्चे का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की नई नियुक्तियों को राजस्थान की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजे को राष्ट्रीय संगठन में लगातार दूसरी बार उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से जहां उनकी केंद्रीय भूमिका बरकरार रही है, वहीं पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से उनका संगठनात्मक कद बढ़ा है।वसुंधरा राजे को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.