BJP की जीत में छिपी हार-जीत की कई कहानियां; जयपुर में किस विधायक का गढ़ बचा, किसका हिला?
नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- जयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों ने राजधानी की सियासत में नई तस्वीर खींच दी है। राजस्थान में सत्ता पर काबिज बीजेपी ने जयपुर के 150 वार्डों में बढ़त बनाकर अपना दम दिखाया है, लेकिन जब नतीजों को विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से देखा गया तो कहानी इतनी सीधी नहीं रही। किसी विधायक के इलाके में बीजेपी का दबदबा साफ नजर आया तो कहीं कांग्रेस ने सत्ताधारी दल के समीकरण बिगाड़ दिए। यानी जयपुर का रिजल्ट सिर्फ बीजेपी की जीत की कहानी नहीं, बल्कि विधायकों के लिए भी एक तरह का रिपोर्ट कार्ड बनकर सामने आया है।सबसे पहले बात मुख्यमंत्री के गढ़ की, जहां BJP ने मारी बाजी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सांगानेर विधानसभा सीट बीजेपी के लिए सबसे मजबूत इलाकों में नजर आई। यहां कुल 21 वार्डों में बीजेपी ने 14 पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस को सात वार्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.