नई दिल्ली, मई 7 -- "भाजपा का पंजाब मिशन क्या है- 'ब्लास्ट कराना।' भाजपाईयों का इतिहास ISI के साथ है। भाजपा का ISI के साथ चोली दामन का साथ है।" आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज 7 मई को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए ब्लास्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- "अमृतसर और जालंधर में जो ब्लास्ट हुआ, वो भाजपा की चुनावी राजनीति की शुरूआत है। ये उनके मिशन पंजाब का एक उदाहरण है।" जानिए संजय सिंह ने और क्या कुछ कहा...भाजपा का मिशन पंजाब क्या है- 'ब्लास्ट कराना' पंजाब में 2 जगहों पर हुए धमाकों के बाद भाजपा बौखलाकर बयानबाजी कर रही है। 2017 के चुनाव के पहले जब वहां अकाली दल और भाजपा की सरकार थी, तो ऐसे ही मॉल का ब्लास्ट कराया गया था। उसका कोई अता-पता नहीं चला था। अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.